Monday, 10 August 2015

टेलीफ़ोन 090815

वो टेलीफोन जब उठाया था मैंने
तुमसे बात करने के लिये
वो काला बड़ा टेलीफोन
कितनी ध्यान से मिलाया था
एक एक नंबर,गोल घूमते डायल पर
और किसी के फ़ोन उठाने पर
कहा था की तुमसे बात करवा दो
तुम्हारा नाम लेते हुए
कितनी ज़ोर से धड़का था यह दिल
तुम्हारा वो सहजता से फ़ोन पर हेल्लो बोलना
मैंने अपना नाम बताया
सलाम किया
काम बताया
सब सिमट गया कुछ पलो में
और आज वो सब याद आ गया
वापिस, जैसे कल की बात हो
इतना ताज़ा, इतना साफ़
कुल चालिस सालो बाद।
Lalit 9 aug 2015

No comments:

Post a Comment