Monday, 10 August 2015

लाल फूल 020815

एक दोस्त ने कहा
कि कुछ रिशता है
लाल फूलों का
और काँटों का
सबसे सुंदर लाल फूल
कांटेदार पौधों पे ही आते है।
सोचता हूँ
काँटों मे खिलने
की जदोजहत मे
लहूलुहान
हो जाते हो
शायद।
@ललित ,2 अगस्त 2015

No comments:

Post a Comment