Monday, 28 December 2015

Greed 281215

Greed,i feel is the base of all that threaten the world,threaten the very existence of our life on this planet.The greed to have more,to possess more and hold on to much more than we will ever need, is a never ending race.It is shocking to see us talking of balanced diets, nutrients and vitamins,whan over 50 % of the earths population is starving,not being able to have two meals in a day.
Men,women and children,starving,dying without shelters and security, refugees from war ravaged countries,countries formed by boundaries created by inflated egos.Small incompetent humans trying to rule over others,blinded by selfishness and greed.Yes greed,greed to amass ,for reasons unknown.Big corporations making enough money in a quarter of a year,which can provide,food for all for years.Rich wanting and using cars and toilets made out of gold,solid gold.Have we lost it as a race.We are constructing,creating concrete jungles,cutting down trees,polluting our waters,to what avail. We have forgotten the meaning of sharing.We have to break the concept of owning and understand that we are share all that nature has so abundantly provided.What are we doing for our generations to come,why are we so blinded,so blinded by greed.think.
28 dec 2015

Thursday, 10 December 2015

Malaysia3 111216

Malaysia3  111216



फिर धोखे मे आ गया यह दिल
तेरे इशारे गलत समझ बैठा
जिस अदा पर मर मिटा
वोह अदा तो फरेब थी
तुम तो जानते थे।
जानता तो में भी था


11 dec 2015


Malaysia 111216

Malaysia 111216


There might be a child
still breathing
Inside a body
You so lustily see
All the smiles
You so knowingly
Acknowledge
May not mean what u think
The one that smiles
Maybe more
Much more than
a mere body
But one smiles
At a body
An another
At the money u eagerly spend
A pair of eyes
Filled with lust
Another
Weighted down so tired
One trying hard
To please
One let down
So wanting to believe in deception
One knows the futility
Of the effort
And u too
Know the truth!


lalit 11 dec 16 3.09 am

Monday, 7 December 2015

Malaysia4 111215

Malaysia4     111215


He who pays the most is most important
This is how the world works
The importance is as long as the presence is there
out of sight out of mind
Is the norm here
each smile is fake
Each moment a fraud
The contact of the eyes
Which seems so personal
One instance
Breaks in a second
This is how it happens
this is how it works...

11 dec 2015

Malaysia 2 111215

वक़्त बदल गया है
या मैं बदल गया हू
कुछ तो बदला ही है

11 dec 2015

Tuesday, 1 December 2015

इक सफ़र के साथी 301115

हम साथ चले है
कभी एक रास्ते पर कभी अलग़
किसी जन्म में दोस्त बनकर
किसी जन्म मे दुश्मन
तुमने प्यार भी बहुत किया है मुझे
मैने हज़ारो दोखे भी खाये है
कितने ही सबक इकठे सीखे है हमने
आज जब तुम दोबारा मिले हो
बहुत से साल बीत गये है इस जन्म के
पर कुछ साँझा दिखा तो है
तुम्हे और मुझे
बातो मे, भावो मे
जो जनझोर रहा है अचेतन को
कि फिर मिलाया है नियति ने
एक और सबक सिखाने को
कुछ और आगे बढाने को
इस सफ़र मे पूर्णता की और
एक और प्रयास ,
कुछ अभी बाकी है
जो करना ही होगा
आज,अभी, इसी जनम मे
ताकि थम सके ये सिलसिला
हज़ारो जन्मों का।
@ललित ३० nov २०१५

Stupid 301115

Yes i have been cheated
Yes i have been shattered
Yes i have been hurt
By many
For many many years.
Still i do not learn
the basic tricks of life
Faith and Trust
Still blind me.
The gullible heart
Still misses a beat
Seeing the suffering
which i know may be enacted ,
Yes,You call me stupid!
So what?
I choose to Be !
Lalit Sharma
30 nov 2015

Wednesday, 18 November 2015

रिफ्यूजी 2 141115

समुद्र तट पर तैर कर पहुँची यह लाश
मेरे जैसे ही किसी बाप के बेटे की है
किसी माँ ने जल्दी जल्दी मे पहनाये जो कपड़े
लम्बे सफ़र पर जाने के लिए
अच्छे भले घर मे जन्मा,खुशियों का पुलंदा
आँखों का तारा, राज दुलारा
यू औंदा पड़ा है रेत पर ,ढेर
निर्जीव
मानवता के हाथों बलि चढ़ि मानवता
अजब हो रहा है यह खेल
शरण ढूंढने निकला जो -परिवार के साथ
सुना था सूंदर दुनिया है,सूंदर सिरजनहार की
पर मौत पाई
धर्म,रंग,देश के नाम पर।
चेतो इंसानो, कुछ शर्म करो
मत सहो अत्याचार
मत करो अत्याचार
जिससे मानवता शर्मिंदा रहे
सदियो तक !

14 nov 2015


रावन 191015

कितना अच्छा लगता है तुम्हे
मुझे जलाकर हर साल
क्या साबित करना चाहते हो तुम
कह कर बुराई पे अच्छाई की जीत
कही कमतर पड़ गया था मैं
सदियो पहले राम के सामने
पर साल दर साल
आपने मन के अंदर छिपी बुराई को भुलाकर
दहन करते हो मेरा
और हो लेते हो खुश
झूठा ही
जानते हो तुम कि
रोज़ हारती है तुम्हारी अच्छाई बुराई से।
19 oct 2015

Birthday Eve 191015

My thoughts go out
To a house in an old city
Where many decades ago
Surrounded by family
A young woman
Was whining in pain
To bring to the world
Her first child.
Support and words
Could only be offered by all
The pain was her to bear
To God she could only call
In the numbing pain
She held on to believe
That she was doing her part
In the drama of life.
Was she ever repaid
For the turmoil .
Compensated in any way
For the days in pain
I don't think that happened
Did it go in vain?
My thoughts just wander
On my birthday eve.
19 oct 2015

जन्मों के यह रिश्ते 211015

चलो ले जाये तुमहें हम
किसी दूजे जहाँ में
जहाँ कोई जात न पूछे
ना पुछे क्योंकर तुम मेरे साथ रहते हो
क्योंकर तुम्हारी हर ख्याहिश मैं सर आँखों पे रखता हूँ
क्योंकर तुम मेरी आवाज़ को आज़ान कहते हो
मेरी सब झिड़कियों पे तुम मुस्कुराते हो
क्योंकर भरी दोपहर मे,नंगे पाँव जा कर
मेरी एक छोटी सी इच्छा के लिये सर जलाते हो
लड़ते हो झगडते हो मेरे हर कौल के पीछे
जिस कौल पर पूरा ऐतबार तुम भी नहीं करते
ना जाने ख्याब मे तुम क्या देख लेते हो
रातों को उठ कर फिर सजदे में रहते हो
यह है दिलो के रिश्ते इन्हे क्यों नाम देना है
ऐसा जहाँ मानो कही ज़रूर होगा
जहा दिल को चैन रूहो को सकून होता हो
आ जाओ संग मेरे ना बांधो लकीरो में
नहीं यह कौल है मेरा,कहा है कुछ फकीरो ने
रूहे साथ चलती है
है जन्मों के यह रिश्ते।
@ललित शर्मा 21 ओक्टूबर 2015

Refugee 271015

He who crossed the border into an unwelcoming city
scans the eyes of the aggressive natives
hoping to find a flicker of kindness in one
Don't hate him
Don't scorn him
He is not here by choice
Look closely
His blank expression was not always such
His stoned eyes are trying their best to hide a story
The story of his happy childhood
The story of his big mansions
The story of his large car
The story of now dead son
The story of the unslept nights
The story of wounded heart
Standing in queues to get some food
Stretching his hands to hold on to the old clothes you
donated so magnanimously
He wishes to use them to cover
some of the wounds humanity inflicted
Don't be shocked looking at him
He is in shock too
Shocked at the behaviour of his friends
Shocked at behaviour of his neighbours
Shocked to see the true nature of humanity
Yes you are suspicious of him
Threatened by his beliefs
His way of living are different than yours
He gave all up to be here
All that he treasured
All that he loved
To save his life
From an assassin
Whom he had once known as a friend
The face changed overnight
So he stands at your door
Do not judge him
He is not here by choice
Chased away from his homeland.
He is a refugee at your door.
@lalit 27 Oct 2015

तुम्हारा अहसास 011115

कहाँ रह पाता हूँ मैं अकेला
तुम यहीं तो होते हो आसपास
सुबह से शाम तक
मेरे साथ साथ हर जगह
कभी आराम कर लिया करो
मुझे छोड़ कर
मुश्किल हो जाता है
मेरे लिये भी
दिनभर ,सतर्क रहना
ध्यान रखना अपने हर व्यवहार का
कही चूक न जाऊं
कोई मात्रा लगाने में।
तुम भी तो थक जाते होगे
यूँ ध्यान रखते
दिन भर।
1 nov 2015

दीवाली 111115

दीवाली
अलग अलग मतलब है इस शब्द का सब के लिये
अलग अलग भाव है इसके
कहने सुनने मे अच्छा लगता है
'दीवाली मुबारक हो'
किसी के लिये खिलोने
किसी के लिये नये कपड़े
किसी के लिये मीठाई
बाजार मे लुभावने विज्ञापन
बार बार कुछ नया ख़रीदने का निमंत्रण
कुछ बड़ा और बड़ा
कुछ नया और बड़ा
दिये
लाइट्स
रोशनी
हज़ारो नेमते
दसो दिनों से चल रही दावते
जुआ शराब जशन
सोने चांदी से बने देवताओ का पूजन
कितना ही तो जर्ष और उल्लास है
जुड़ा हुआ इस त्यौहार से
इस शब्द से
पर इस शब्द को सुनकर कितना सेहर जाता है
एक पिता
जो आज सुबह निकला है घर से
कुछ रूपए कमानें को
कुछ भी कर लेगा
कोई काम देदो
बस आज शाम तक
ज़रूरत है उसकी
ताकि आँख मिला सके
आपने बेटे से
वापिस घर जाकर
जिसने कहा था सुबह उसे
दीवाली मुबारक पापा
शाम जल्दी आ जाना
सजे बाजार मैं
चलेंगे
पटाके और मिठाई लाने।
11 nov 2015

Saturday, 17 October 2015

tears 290915

When did I grow so old
So old 
Not to be seen to be crying
Who decided
That this age is improper to cry
Why must I
Not let go of the weight
The mega weight
Of drops of salty water
So collected
On the brim of the eye
An aching heart
With muffled sound
Complicates further
The delimma
To keep or
To let it flow...


29 sep 2015

Friday, 16 October 2015

कल सुबह 290915

कल कुछ अलग़ होगा
कल सुबह मै जल्दी उठूँगा
जल्दी,बहुत जल्दी
बहुत काम बाकी है
ज़िन्दगी मे,ज़िन्दगीं के
तोड़ डालूँगा चक्रव्यूह
जो घेरे है मुझको
इस निष्क्रिय को छोड़
बढूंगा आगे
सरपट गति से
भींच के मुठियाँ
कोशिश करूँगा
रोक सकूँ
हाथ से निकलती रेत को
समय की रेत
जो थमी न किसी के थामे
अब बस करूँ
कितना झूठ बोलूगा
खुद् से
और कितना आसान है
अपने से झूठ बोलना
हमेशा,बरबस।
Lalit 29 sep 2015

ए मौला 300915

दिल मे जगह देना मौला
हर किसी लौ समाने की
प्यार बढ़ाने की
कुछ दे पाने की
फिर दे के भुलाने की
इतनी सी जग़ह देना मौला
हर दर्द भुलाने की
एक दर्द घटाने की
जो छूट गया पीछे
उसे साथ मिलाने की
बस इतनी जगह देना मौला
दुआओ मे असर रखना
अपनो की खबर रखना
दूसरो के लिए दर्द रखना
हर ओर अमन रखना
बस इतनी जगह रखना
कोई भी न रहे भूखा
कोई लब न रहे सूखा
हर ओर इनायत हो
हो कहीं भी नहीं धोखा
बस इतनी जगह रखना
एक करुणा की धारा ही
हर और बह निकले
जो मुझ से छु जाये
तुझ ओर बह निकले
तेरे प्यार का अथाह सागर
इस दिल मे समा जाये
बस इतनी जगह रखना
मेरे दिल मे ए मौला।
30 sep 2015

सकीना 011015

हर हुनर से नवाज़ा है तुम्हे
उस खुदा ने
सोच कर तुम्हे
उस खूबसूरत मालिक की
प्रशंसा से भर जाता हूँ
जो कर पाया है रोशन
इक चमकती लौ से
तुम्हारे दिल का हर कोना
कितना मुश्किल होगा
एक ऐसे दिल के साथ जीना
जो हर चीज़ में
खूबसूरती तलाश कर लेता है
1 October 2015

झूठ 061015

झूठ बोलना कितना ज़रूरी है
ज़िंदा रहने के लिये
हर सच घातक है जिंदिगी को,
तोड़ सकता है सब रचाया खेल
तुम्हारा नाम लेना किसी बात मे
नाराज़ कर सकता है किसी आपने को
कितना मुश्किल है जाताना
की अनभिग्य हो तुम
सचाई से।
आपने टूटने की दास्तान
ज़माने को सुनाई तो जा सकती है
पर कैसे जताया जा सकता है
तुम्हे
कि तुम हो शामिल
मेरी बर्बादी में
कितनी आसानी से बोल लेता हु मैं
झूठ
ताकि तुम नाराज़ न होना।
ललित 6 अक्टूबर 2015

अकारण रिश्ते 101015

बहुत सोचा है मैंने
क्यों आता हू तेरी राहो में?
वो जो सवाल तुम मुझ से करती हो
मैंने भी पूछै है खुद से।
क्या कारण है
जो पूछता रहता हू
यू ही फालतू से सवाल
बे मतलब,बे वजह।
सवाल, जो तुम भी जानती हो
कोई मायने नहीं रखते
फिर भी जवाब दे देती हो
रटा रटाया ,मन रखने को।
तुम खोजना चाहती हो
कोई कारन मिल जाये
मेरा ऐसा करने का
मैं भी ढूंढ रहा हू
कारन मेरा ऐसा होने का,
शायद हर सवाल का जवाब नहीं होता
शायद कुछ रिश्ते अकारण ही होते है।
10 oct 2015

Monday, 21 September 2015

हीरा 200915

उसे तराश के हीरा बना दिया 'उदास'
सज गया है वो वहां,हमारी पहुँच से बाहर।
20 sep 2015

बारिश 2 200915

मन हर्षित हुआ
इस मौसम में
बारिश की फुहार
तेज़ ठंडी हवा
झूलते झूमते बड़े बड़े वृक्ष
पत्तो से टकरा कर बारिश के पानी की कल कल
कितना डरा देती होगी
उस पंछी को
जिसका घोंसला है उस पेड़ पर
20 sep 2015
8.10 am

बारिश 200915

सुबह सुहानी बारिश
तरो ताज़ा कर गई बहुत कुछ
मौसम ,वायु,मिटटी
और तेरी यादे.....
20 सितम्बर 2015
8 am

जन्म दिन 220915

आ जाता है है वो दिन
साल के बाद दोबारा
वो तारीख जिसकी प्रतीक्षा
मेरी माँ बहुत ख़ुशी से करती थी
कितनी ही त
तैयारियां होती थीं
नये कपड़े,खिलौने,मिठाई
दोस्तों को बुला कर
सूंदर से केक की कटाई
कुछ बड़ा होने पर
सब अजीब सा लगता था
मना कर देता था माँ को
समागम करने से
पर वो ज़िद कर
मना ही लेती थी मुझको यह कहकर कि
मैं नहीं हूँगी तो मत मनाना।
अब मेरे जनम दिन पर
रसमें निभाई तो जाती है
अजनबी चेहरे
अभिवादन भी करते है
पर वो भाव कहीं नहीं दिखता
जो होता था मेरी माँ की आँखों मे।
22 sep 2015

Friday, 18 September 2015

नींद 160915

कल रात नींद आई थी
चोखट पर मेरी
मैंने उसे स्वीकारा नहीं
अपनी आँखों में
जानता था कहीं दूर
दो आँखें ग़मगीन हैं
कैसे सो पाता मैं अकेला
जब जाग रहे थे तुम ।
Lalit 16 sep 2015

घर में अजनबी 170915

अपने ही घर मैं अजनबी हो जाता है कोई
अनजान चहरे ,वीरान आँखे
अपरिचित बोली,अंजाने ख्याल
इंट इंट लगा कर तामीर किया घर
हँसता है मुझपर,ज़ोर ज़ोर से
वो पसीना,वो खून बहाया किसके लिये
वोह जो अपनी ख्वाहिशो की कटौती की
किसी काम न आयी
सब चहरे अजनबी हिसाब मांगते है
उस लेख का,जिसमे उनका कोई जोड़ नहीं
जिंदिगी के नाम का यह मज़ाक
यु ही चलता रहा है सदियो से
यु ही चलता रहेगा हमेशा
मेरे साथ भी
मेरे बिना भी।
17 sep 2015

दो लाइन 170915

जाने क्यों ढूंढती रहती है ये आँखे उसको
जाने वोह कौन है जो जेहने सफ़र करता है।
Lalit 17 sep 2015

वो और थी 170915

वो और थी मैं और था
हम चल तो पड़े थे साथ साथ
यु जिंदगी को गुज़ारने
तिनको को यूँ जोड़ते
बांधते संवारते
अच्छाई भी बुराई भी
खुशियाँ भी गमी भी,
लड़ते झगड़ते
बहुत उसने की कोशिशे
कुछ हमने भी सहा तो था
बहुत वक़्त गुज़र गया
वक़्त भी अजीब था
यूँ ही गुज़र गया
आज इस मक़ाम पर
जब आइना नहीं पहचानता
टूटे हुए म्यार से
मुड़के जो हूँ देखता
एक बात वाज़े है
वो और थी मैं और था।
17 september 2015

Wednesday, 16 September 2015

आहट 160915

कुछ आहट सी हुई थी
चौंक कर देखा
वहां कोई नहीं था,
हवा मे तेरी खुशबु तो थी
अहसास भी था तेरे यहाँ होने का
दिल के फर्श पर
तेरे पैरो के निशान अभी नम् थे
रुकते तो सही कुछ देर
मैं निहारता,समोता तुम्हे
भर लेता आपने घट में
पूर्ण हो जाता शायद
वो खला
जो रह गया है
तुम्हारे यूँ चुपचाप
उठ कर चले जाने से।
16 September 2015

Tuesday, 15 September 2015

भेल का पत्ता

झूल रहा था हवाओ मे मैं,
इक डाल पर
तुमने सुना था ,शिव को पसंद है
बेल वृक्ष का पत्ता
तोडा मुझे ,औरो के संग
रख दिया
शिवालय के बाहर,
दूसरो के चढ़ाने के लिये
परोपकारी ओर दानी हो गये तुम
आते रहे, उठाकर देखते रहे
और वही छोड़ देते रहे,
अनेक भक्त
पर नहीं चढ़ाया मुझे शिवलिंग पर,
क्योंकि थोडा खंडित था मैं।
मेरी अपूर्णता भी तो उसकी थी,
वही तो रचयता है
पूर्ण और अपूर्ण का
जितनी मेरी चाह थी
उसे पाने की,
उतनी ही तड़प थी,
उसमे मुझे अपनाने की
और वो शिव दिन भर इंतज़ार मे
रहा मेरे,
कि सफ़र पूरा हो मेरा
उस परमात्मा से मिलने का
धन्य हो जाये  प्रभु
अपने भक्त को पाकर।

Monday, 14 September 2015

Sea shore 140915

Night fall,
Dimly lit hut
Shore of an ocean
Sand beneath the naked feet
Shorts and t-shirts
Color bands on forehead
Fresh sea food
Bloody red wine
I see nothing
But your eyes...
14 sep 2015

मीरा 140915

मीरा!
क्या रिश्ता है
कान्हा से तेरा?
उसने कहा
साजन माना है मैंने
मेरे जन्मों का साथी।
मुझे हर ओर दिखता है
मेरी सब सुनता है
मुझे पार लगायेगा
भव सागर से।
क्यूँकर विरोध हुआ
उसकी इस बात का
क्यों अनेको मंसूबे बने
उसको दूर करने को,
कृष्ण से।
क्यों हम नहीं समझ सके
कब प्रेम,भक्ति बन गया
और भक्ति के सामने
प्रेम तुच्छ हो जाता है
हमेशा।
ललित 14 सितम्बर 2015

Saturday, 22 August 2015

लकीरे 230815

अनुभव की कमी नहीं है
मेरे माथे को पढ़ लो
तक़दीर की रेखाये
हाथो मे भी गड़ी है
कुछ कमतरी नहीं है
मेरी आँखों मे देखो
फिर हाथ यू पसारे
एक पेट ही है कारन
यह आग भी है अदभुद
दुनिया को है चलाती
यह फैसले है करती
तू दाता में भिखारी।
23 अगस्त 2015

बेज़ार 210815

ना जाने कौन सी गली कौन सा बाज़ार है
हर तरफ शोर है झूठ का व्यपार है
हज़ारो रंग की रोशनी है हर तरफ
फिर भी यह दिल तुम्हारे साथ को बेज़ार है।
21 ऑगस्ट 2015

Wednesday, 19 August 2015

कौआ 190815

एक कौआ आ बैठता है रोज़
मेरे घर की मुंडेर पर
काय काय करता है
मेरे घर को देखते हुए
सुना है,
यह संकेत है
किसी के आने का
मेरे घर पर,
मुझ से मिलने
मैं बहुत उम्मीद से
बाट जोहता हूँ
क्या तुम्हे भी
यह आवाज़ आती है
बताने
कि कोई दिल धड़कता है
तुम्हारे आने की उम्मीद में।
19 अगस्त 2015

मुस्कराहट 180815

यु सुबह सुबह बारिश की बूंदे
याद तेरी ले आती है
उमड़ते बादलो की मद्धम रौशनी
तेरा चेहरा बनाती है
देख पाता हू तुम्हे
बैठे यू अकेले
उसी बादल को तकते
और ये हवा जो तेरे चेहरे को छू कर
यू गुज़री है
मेरा यह आँगन भर गया है
तेरी खुशबु से
शायद एक लम्हा
मैं भी गुज़रा हू तेरे ज़ेहन से
इसी उन्मीद मे
फिर देखता हू ऊपर बादल की और
कि दिख जाये तुम्हारे चहरे पर
मुस्कराहट की एक लकीर।
ललित 18 अगस्त 2015

Friday, 14 August 2015

education

Since Mr Sunder Pichai, has made it to the top post at Google Inc.there has been a lot of talk of others like Satya Nadella,Ms noorie,Sanjay jha, etc who are heading top corporation in the world.There has been talk of how had these people stayed with in India, they may have not made it big as our system does not support brilliance. It may be partially true,but a larger question comes to mind .These guys have those have made it large are the product of an education system which starting from schooling, put pressure on the children to excell.The strictness in schools insured a minimum standard of performance academically.getting into good institutes was difficult hence students worked hard for it.these were the eighties and early nineties. Than came brilliant people like Kapil sibel and revolutionized our education system.We went about reducing 'pressureon kids'.Tenth class exam became a farce, any and everybody who had money ,could set up schools,collages,engineering collages no less.Incompetent people heading,what we culturally called temples of learning.A whole generation is lost,we are churning out graduates,who the industry says are unemployable.The west read America,who was finding competing with Indian graduated impossible was able to change our education system so beautifully, that we no longer pursue excellence. Some one needs to take note,and make changes fast,or we are in trouble.

Tuesday, 11 August 2015

गीत 120815

कुछ लिख देता हूँ
कोरे सफ़े पर मैं
कुछ शब्द बेमानी से
समेट हवाओ से
तुम अच्छा कहते हो
मुझे अच्छा लगता है
पर लिखा कहाँ मैंने
बस तुमको देखा था
कहीं दूर फिज़ाओ में
छू लेने को तुम को
बस हाथ बढ़ाया था
ये शब्द उभर आये
यू कोरे कागज़ पे
बस तुम ही तुम हो
सब मेरी नज्मो मैं
एक गीत अधूरा सा
कभी पूरा कर जाओ
ललित 12 अगस्त 2015

Monday, 10 August 2015

इंसाफ 020115

कही कोई इंसाफ नहीं...

आज 
तुम से मिल कर अए दोस्त
बहुत अहसास हुआ
उस ऊपर वाले की
बेइंसाफी का
मेरा यह दर्द
किस कदर
छोटा हो गया
तुम्हारे दर्द के सामने
क्या दुआ करू
मैं तुम्हारे लिये।
तुम्हारा यू ज़िंदगी को जीना
कितना छोटा कर गया
उस अपरंपार को।








Kahi koi insaaf nahin...


Aaj tum say 
mil kar ae dost
Bahut ahsaas hua
Us upar walay ki
Bay-insafi ka.
Mera Yeh dard
Kis kadar
Chota ho gaya
Tumharay dard
Kay anupaat main.
Kya dua karu
Main tumharay liye.
Tumhara yu
Zindigi ko jeena
Kitna Chota kar gaya
Us aprampaar ko.


2 जनुअरी 2015

मैं वोह नहीं 020115


मैं तुमसे प्यार नही करता

तुम वो नहीं हो
मैं भी वो नहीं हूं
बहुत साल पहले
जो तुम को चाहता था।

जो तुमको चाहता था
बदल गया है
जैसे तुम
बदल गई हो
इतने सालों मे

इतने सालों मे
सिर्फ चेहरा नहीं बदला
कुछ और भी बदला है
वो जो तुम्हारी
एक झलक को मारता था
अब कहाँ रहा

और कहा रही वो
जिसकी
एक झलक को मारता था।







Main tumsay pyar nahin karta
Tum woh nahin ho
Main bhi woh nahi hu,
Bahut saal pehlay
Jo tum ko chahata tha.
Jo tum ko chahata tha
Badal gaya hai
Jaisay tum
Badal gai ho
Itnay saalo main.
Itnay saalo main
Sirf Chehra nahin badla
Kutch aur bhi badla hai
Woh Jo tumharee
Ek jhalak ko
Martta tha
Ab kaha raha..
Aur kahan rahi woh
Jiskee
Ek jhalak ko
Martta tha.

2 जनुअरी 2015

गुलाब 080115

गुलाब जो 
खिला 
खुला 
और 
ढल गया। 


Gulab Jo
khila 
Khula
Aur
Dhal gaya..

8 जनुअरी 2015

न समेटो 100115

टूट जाने की
खबर तो सच्ची है
यू ही बिखरा पड़ा है
वजूद मेरा।
इस धड़कन को
ढल ही जाने दो
ना समेटो
ना फिर से तराशो।
Toot Janay ki
Khabar toh sachee hai
Yu he bikhra pada hai
Wajood mera.
Es dharkan ko
Dhall hi Janay do
Na samatoo
Na fir say tarasho.

10 जनुअरी 2015

शब्द कब मानते है 170115

कोई चाहता है
कि दर्द के पैगाम ना निकलें,
खुशी ही खुशी
बहे, मेरी कलम से
चाहता है शब्द 
नृत्य करते हुये
उल्लास करते हुए
रंग बिरंगे
खिले हुए
खुशबु बिखेरते हुए
बिछ जाए
बिखेर दे खुशियां
हर तरफ।
पर शब्द
कब किसी का
कहना मानते हैं।
वो तो
दिल कि आवाज
बिखेर देते हैं।
जो अन्दर है
रौशन कर देते हैं
जग को
नहीं फिक्र करते
किसी की चाहत की।
तुम ही नही
मैं भी
अवाक्
रह जाता हूँ
उन्हें बेरंग देखकर।
@ललित शर्मा
27 Jan 2015

gray 270115

I feel gray
I look gray
I wear gray
I carry gray
Sober to sad
Many moods exist
Many years pass
Many relations be
One in all
And all in one
There are so many shades of gray.
Lalit
27 Jan 2015

ख़त 070215

ख़त लिखना
कितना आसां था
बनिस्बत
रूबरू होकर
झूठ बोलने के .

7 feb 2015

लोहरी 130114

गहराती हुई शाम
बढ़ते हुये अंधेरे
ले जा रहे है मुझे
उस प्रथा की और
जो हमने निबाहि थी
बरसो इकठे
साल दर साल
वोह
जब से मैं
आया था तुम्हारे जीवन मे।
साल दर साल
इकठी कर छोटी छोटी लकड़िया
सजाया था उन्हे
तराशा था
जोड़ा था
जलाने के लिये, आग..

साथ तुम्हारे बैठ कर
उन सर्द रातो को
कभी तुम्हारी गोद मे
कभी तुम्हारे पाँव मे
मूंगफली और खाजे खाते हुये
उन चेहरो के साथ
जो अब खाब मे भी मय्यसर नहीं
साल दर साल हमने मनाया था
यह लोहरी का त्योहार।
आज इन अपनो मे
तुम हो ही नहीं
लकड़िया है
सजी हुई
चिंनी हुई
जल जाने को तैयार
मैं भी सब के साथ
तुमहे याद करते हुए
प्रथा निभाने को तैयार

यह लोहरी का त्योहार
तुमहे मुबारक हो मा ।







Gehrati hui sham 
bhadta hua andhera 
Le jaa raha hai mujhay 
us pratha ki aur 
jo hamnay neebhai the barso ekathay, saal dar saal... 
Vo jab sey main
aaya tha tumaharay jeevan main.
Saal dar saal
ekathee kar kay chooti chooti lakriya,
sajaya tha unahay, tarasha tha,
jorda tha,
jalanay kay liya aag..
Saath tumaharay baith kar Un sard raatoo ko
Kabhi tumhari godh main,
kabhi tumaharay pavoo mai,
mungfaliya aur khajay khatay huay..
Un chahroo kay saath jo ab kabhi khwab may be mayasar nahin.
Saal dar saal humnay mañana tha yeh lohri ka tyohar.
Aaj in aapnoo main
Tum sab Ho hi nahin
Lakriya hai,saji hue
Chinni hue
Jal janay ko taiyaar
Pratha nibhanay ko taiyaar
Main bhi sab kay saath
Tumhay yaad karna hua
Yeh lohri ka tyohar..
Tumhay mubarak Ho...

13 जनुअरी 2014

रोना 140214


कभी कभी यू ही रो देेने को जी करता है..
बहुत रोने को
ज़ोर ज़ोर से रोने को..
क्या यह मुमकिन नहीं?

बड़े होने का ढोंग
जो हमने रचा है
मैंने और तुमने
यही रोकता है रोने से

श्रीस्टाचार के झूठे बंदन
निभाते हुये
भूल जाते है हम
कि
उम्र बदलने के साथ
कुछ कमज़ोर हुआ है अंदर
छलनी हुआ है
तार तार हो गया है

नही सह पाता वोह
यह आघात
जो होते है बार बार
लगातार

और यह दुनिया के झूठ
अब रोने भी नहीं देते।

14 फेब 2014







Kabhi kabhi yu hi ro danay ko ji karta hai..
Bahut ronay ko
Zor Zor se ronay ko..
Kyu yeh mumkin nahin?
Barday honay ka dhong
Jo hamnay racha hai
Mainay or tumnay
Yehi rookta hai roonay say
Sristacar ka Jhothay bandhan
Neebhatay huay
Bhool jatay hai hum
Ki
Umar bhadnay kay saath
Kuch kamzoor hua hai andar
Chalnee hua hai
Taar taar ho gaya hai
Nahin seh pata vo
Yeh aaghaat
Jo hootay hai baar baar
Lagataar
Aur yeh dunia kay Jhooth
Ab rooney bhi nahin daytay.

14 फेबुरेरी 2014

mother 140214



Why does a child cry?
To show a mother that he wants to be loved.
He wants her attention
Undivided
He cries, he howls 
Knowing so well
That he is loved
Always
Unconditionally
Than he grows up
Gets educated
Learns about the world
Tries to differentiate between right and wrong
Runs a never ending run
To make ends meet
Society does not allow him
The luxury to cry
So he cannot cry out
Loudly
And the mother
no longer there
To comfort the child.
And I do not lie
No one else suffices!

14 feb 2014

तेरे बाद मैं हसना भूल गया हू 2 140214

मैंने कहा था
"तेरे बाद मैं हँसना भूल गया हूं "
झूठ था यह बिल्कुल
सफेद कोरा झूठ
अब भी हंस लेता हूं
मैं दोस्तो के साथ
परिवार मे बैठ कर
कभी कभी
यू अकेले भी 
मुस्कुरा लेता हूं
किसी लतीफ़े पर

पर रोना अब 
नसीब नही होता
तुम्हारे बगैर..

14 फेब 2014





Mainay kaha tha
"taray baad main hasna bhool gaya hu"
Jhooth tha yeh bilkul
Safeed kora Jhooth
Ab bhi hass late hu 
Main dosto kay sath
Privaar main baith kar
Kabhi kabhi
U akalay bhi muskura
Latay hu,kisi latifay par
Pr rona aab naseeb
Nahin hota
Tumharay bagair..

14 फेबरुरी 20 14

rain 150214

and it rains again....
the skies are getting dark
dark clouds all around
saturation point reached
both eye and the sky
rain again.

15 feb 2014

त्यौहार 170314


  होली हो या दीवाली
  हर साल आ ही जाती है
  कभी रंग और कभी रौशनी लेकर।
  साथ आती है कुछ यादे,
  खट्टी मीठी और कड़वी
  बीत जाते है 
  यह दिन भी 
  अकेले
  यादो के सहारे
  तुम्हे भी याद करता हू मैं
  तू
  जिसके साथ बिताना चाहता हू
  यह पल, यह दिन
  सुबह से शाम हो गई आज फिर
  नहीं गुज़रा एक भी पल तुम्हारे साथ..
  या तुम्हारे बिना।




Holi ho ya diwali
Har saal aa hi jaati hai
Kabhi rang or kabhi roshni laykar.
Saath attee hai kutch yaaday, khattee meethi aur kadwee
Beet jaatay hai yeh din bhi akalay 
Yaadoo kay saharay..
Tumhay bhi yaad karta hu main
Tu jiskay saath beetana chahta hu
Yeh pal yah din.
Subha say sham ho gai aaj phir
Nahin guzra Ek bhi pal Tumharay saath.....
Ya Tumharay bina!

17 मार्च 2014

my child ! 230995

That long day
That long night
That when u cried,
cried and cried.
No hand held you,
No bosom comforted you
Here long away
A pair of hands
were stretched
A heart throbbed
A chest Arched
To embrace you
To hold you
To comfort you
And to be comforted !
penned 23-9-1995

हाइकू 100414

मन भर कर 
दो आंसू
गिरा देना,
बेबसी है
या नाकामी?





Man bhar kar 
Do aansoo 
Gira deena 
Baybasi hai
Ya 
Nakami


10 अप्रैल 2014

रिश्ते 150414



jo tum aa jatay ek baar
dekh latay aapnee ankho se
duniya kay yeh bhi rang
sachaai un risto ki
jo palay thay tumnay
aapnay khoon say
ha voh hi khoon kay rishtay
chu rahay hai ghav hi tarha
jinkay liyay
sab rakha tha taak par
dekhtay unki baybassi
jinkay pau talay
rakhtay thay tum haath
udaas chahray
jo khil saktay hai
tumahay dekh kar
jo tum aa jatay ek baar
firsay,dobara,
ek baar.

15 अप्रैल 2014

जो तुम आ जाते एक बार देख लेता अपनी आँखों से दुनिया के यह भी रंग सचाई उन रिश्तों की जो पाले थे तुमने अपने खून से हाँ वो ही खून के रिश्ते चुभ रहे हैं घाव की तरह जिनके लिए सब रखा था ताक पर देखते उनको बेबसी से जिनके पाँव तले रखते थे तुम हाथ
उदास चेहरे जो खिल सकते थे
तुम्हे देख कर जो तुम आ जाते एक बार फिरसे दोबारा एक बार

तुम हैरान मत होना 310514

कम से कम तुम तो हैरान न होन जब झरखरता दिखने लगे इस शरीर की एक दिन में खत्म नहीं हुआ है यह पहले अपने छूटे फिर सपने टूटे फिर दिल के किसी कोने में एक छोट्टा सा सूराख हुआ
क्या हुआ था उस दिन तुम्हे तो कहाँ याद होगा कोई छोट्टा सा झूठ
तीव्र गति से आर पार हो गया था इस दिल के एक सुराख छोड़ता हुआ i उसके बाद वक़्त बेवक़्त छोट्टी बड़ी बातें चुभती रही जाती रहीं मुसल्सल पैदा करते हुए सुराख आर पार .... और इस सब से अनजान अनभिग्य साथ चलते रहे मेरे तुम हमेशा दूर तक सब भूले हुए जैसे कुछ हुआ ही नहीं मैं संभाले रहा इस झरझर शरीर को इस झरझर होती काया को जो मिट रही थी अंदर से मुस्कुराता रहा सजाता रहा दूसरों को दिखाने के लिए पर यह तो होना ही था कब तक चल सकता था यह खेल झूठ का फरेब का असलियत तुम्हारे सामने है स्पॉट रोशन तुम्हारे चहरे का अचम्भा अजीब लगता है कम से कम तुम तो हैरान मत हो




kum say kum
tum toh hairaan na hona
jab jarjarta dikhnay lagay
ess shareer ki.
ek din main 
khatam nahin hua
hai yeh..
pehlay aapnay chootay
phir sapnay tootay
phir dil kay
kisi koonay main
ek choota sa
suraakh hua
kya hua tha uss din
tumhay toh kaha yaad hoga
koi choota sa jooth
tivr gati say
aar paar ho gaya tha
is dil kay
ek suraakh chorta hua
uskay baad
waqt be-waqt
chooti badi baatay
chubtee rahi
jaati rahi
musalsal
paida kartay huay surakh
aar paar..
Aur is sab say
anjaan
anbhigh
saath chaltay rahay
maray tum
hamesha ,door tak
sab bhoolay huyay
jaisay
kutch hua hi nahin
main sambhaalay raha
ess jarjhar hoti kaya ko
jo mitt rahi thi
aandhar say.
muskurata raha
sajata raha
doosrow ko
deekhanay kay liye
par yeh toh
hoona hi tha
kab tak
chal sakta tha
yeh khale
jooth ka
faraeb ka
asliyat
tumharay samnay hai
sapaat
roshan
tumharay chahray ka
achambha
aajeeb lagtaa hai
kam say kum
tum to hairaan
mat ho!

31 मई 2014

दिल का टुकड़ा 070614

मत ढूढ़ना उसे
वोह जो तुम्हारे
दिल का इक टुकड़ा
अलग़ हो गया है
तुम्हारे दिल से

धड़क रहा होगा 
किसी और दिल से 
लिपट कर… 
क्युकि साथ चलना 
शायद मुमकिन नहीं था 

वोह ही सहारा है 
उस दिल का… 

mat doondhoo usay
voh jo tumharay
dil ka ek tukda
aalagh ho gaya hai
tumharay dil say
dharadk raha hoga
kisi aur dil say
lipat kar..
kyuki sath chalna
shayad mumkin nahin tha
voh hi sahara hai
us dil ka..............
inspired by a beautiful composition by Monica Oswal

7 जून 2014

शिकायत 210614


कुछ बाते
हो जाती है अक्सर
दोस्तों के बीच
जो नया मोड़
दे देती है रिश्तो को
आदत नहीं है हमे
यू शिकायत करने कि…
पर जो भी हो
मुझे यह तसल्ली है
कि
मुझे तुमसे
कोई शिकायत' नहीं।

Kutch baatay
Ho jaatee hai aksar
Dosto kay beech
Jo Naya mord
Day daytee 
Hai rishtoh ko
Aadat nahin
Hai tumhay
Yu shikayat
Karnay ki..
Par jo bhi ho
Mujhay yeh
Tasalli hai
Ki
Mujhay tumsay
Koi shikayat nahin.

21 जून 2014

कैसे लिखू 180714

मेरा भी दिल चाहता है 
मै लिखू 
अौरो की तरह 
खूबसूरत शब्दों की
माला बिखेर दू 
महक उठे अांगन
खुशबू हो चारो अौर
ऐक ऐक शब्द
पुकारता हो।
उड़ेल डालू
वो सब कुछ
जो दबा कर
रखा है दिल में।
फिर सोचता हूँ
कही यू ना हो
दबे दबे दिल के अंदर
जो पड़ा है, सालों से
दबा कुचला
सड़ ना गया हो।
डर ना जाए दुनिया
घबरा ना जाए
बदबू से
सड़न से
बस यही सोच कर
मैं रूक जाता हूँ।
नहीं लिखता कुछ
नही खोलता
दिल का दरवाजा
दबा ही रहता है
अंदर
जो गुबार भरा है।

18 जुलाई 2014