Thursday, 24 March 2016

शब्द कहा से आते है 090116

शब्द कहा से आते है   090116


बहुत दिनों से दोस्त कह रहे थे
कुछ लिखा नहीं आपने कई दिनों से
आज लिख डाला
तो चोंक गये।
मैं भी चोंक गया,
अहसास हुआ कि लिखने के लिये
स्याही की जगह
आंसू लगते है
खून के
तभी तो रंग आता है
शब्दों मे
और इन आंसुओ के लिये
घट घट भरता है अंतर्मन,
और जब बहुत भर जाये
तो छलक जाता है
आंसू बन कर
जो बन जाते है स्याही
उस कलम की
जहाँ से आते है शब्द
जिन्हे पढ़ कर
तुम आवाक् हो जाते हो।


9 jan 2016

No comments:

Post a Comment