Thursday, 24 March 2016

परायो से कहां गिले होते है। 090116

परायो से कहां गिले होते है।  090116



हा,यह सच है
दिल बहुत दुखा है
पर ज़ख्म दिखाऊंगा नहीं
सहलाने की तसल्ली नहीं बक्षुगा
आँख मे आंसू नहीं देख पायेगा तू
ना कोई नाराज़गी झलकेगी मेरी बातो से
नहीं दोहराउगा सुनी सुनी बाते
आज आगे बढ़ने का इरादा रखता हू
तोड़ के वो डोर जो हमको बांधे थी
गिला कोई तुमसे अब हो ही नहीं सकता
परायो से कहां गिले होते है।


9 jan 2016

No comments:

Post a Comment