Friday, 25 March 2016

थोडा ध्यान दिया करो 090116

थोडा ध्यान दिया करो   090116


थोडा तो ध्यान किया करो !
बड़ी मुश्किल से समेटता हू मै खुद् को
कण कण चुन कर
रखता हू तिनके पे तिनका
आंसुओ से जमाता हू यह रेत
पल पल जलाता हू खुदको
भुलाने के लिये
जो कहा था तुमने
तभी तो उठ पाता हू बड़ी मेहनत से,
और तुम
एक ही बात से
फिर ढेर कर देते हो मुझको।
थोडा तो ध्यान किया करो।


9 jan 2016

No comments:

Post a Comment