Thursday, 1 February 2018

मुझे माफ़ कर देना 08012018

मुझे माफ़ कर देना  08012018



सुनो,
मुझे माफ़ कर देना
अगर हो सके,
दिल दुखाने का इरादा नहीं था मेरा।
दिल से सोचने वाले
अक्सर मात खा जाते है
हक़ीक़तों से।
कितना गलत था
मेरा सोचना
कि बदल सकूँगा कुछ्
यू ही साथ चलते चलते।
तुमने तो सब पहले से
तह कर रखा था
बदलाव की कोई गुंजाईश नही थी जहां
मैं
मैं ,बार बार
कोशिश करता रहा
उन दीवारों को गिरने की
जो बना रखी थी
तुमने अपने आस पास।
कितनी ही तो ज़्यादतियां की है मैंने।
जबरन घुसना की कोशिशे,
वहा
जहां
मुझे नही आना चाहिए था
और देखो,
तुम बर्दाश्त
करते रहे
सहते रहे
शिस्टाचार की खातिर।
मेरी गलतियों
को हो सके तो भुला देना
दिल से सोचने वाले
ऐसे ही मूर्ख होते है।
8 jan 2018

No comments:

Post a Comment